*कोतवाली लक्सर*
संवाददाता गौरव व्या
सहरिद्वार/लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देशों के तहत लक्सर पुलिस ने गौ-तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए गौकशी के एक सनसनीखेज मामले का त्वरित पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चेकिंग और दबिश अभियान चलाकर गौकशी के अपराध में संलिप्त 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गौवंशीय पशु का सिर, खाल और कटान में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में मिले थे गोवंश के अवशेष
घटना 5 सितंबर 2026 की है, जब लक्सर कोतवाली क्षेत्र के चौकी रायसी अंतर्गत ग्राम कंकरखाता के पास गौकशी की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मौके पर गौवंशीय पशु का सिर और खाल पड़ा देखा। सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और अवशेषों को कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना लक्सर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
सुरागरसी के बाद कुछ ही घंटों में धर दबोचे गए आरोपी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर ने तुरंत विशेष पुलिस टीमों को गठित किया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान और संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया। त्वरित पतारसी और सटीक मुखबिरी के चलते पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 5 सितंबर की घटना के साथ-साथ यह भी स्वीकार किया कि वे पूर्व में 19 अगस्त 2026 को भी ग्राम कंकरखाता क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना में शामिल थे।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
जाहिद पुत्र सद्दीक (निवासी: ग्राम कंकरखाता, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार)
जुल्फकार उर्फ सुल्फा पुत्र सराजू (निवासी: ग्राम खानपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार)
समीर उर्फ गुड्डू पुत्र जुल्फकार (निवासी: ग्राम कंकरखाता, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार)
बरामदगी एवं पंजीकृत अभियोग
बरामद सामान: गौवंशीय पशु का सिर, खाल के टुकड़े और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण।
पंजीकृत केस:
मु०अ०सं० 845/26 (धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम)
मु०अ०सं० 891/26 (धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम)
सराहनीय पुलिस टीम
इस त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा:
वरिष्ठ उपनिरीक्षक (व०उ०नि०) नितिन चौहान
उपनिरीक्षक (उ०नि०) राजीव उनियाल
हेड कांस्टेबल अरविन्द रावत
कांस्टेबल सुरेश चौहान
कांस्टेबल अनूप पोखरियाल
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में गौ-तस्करी व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।







