"दलितों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!" 🔥 हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की जनसभा के बाद मंच का शुद्धिकरण करने वाली असंवैधानिक घटना के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर एवं ग्रामीण द्वारा गंगनहर कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी और कलियर विधायक फुरकान अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस ओछी मानसिकता की कड़े शब्दों में निंदा की और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त मुकदमा दर्ज करने की आवाज उठाई। #RoorkeeNews #UttarakhandCongress #MallikarjunKharge #CongressProtest #Roorkee #DalitRights #GanganagarThana #UttarakhandPolitics #JaiBhim #CongressImpex #HaldwaniIncident
दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: रुड़की में खड़गे के समर्थन में उतरी कांग्रेस, गंगनहर कोतवाली में दी तहरीर

लोकेशन: रुड़की (उत्तराखंड)
रिपोर्टर: गौरव व्यास
रुड़की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी जनसभा के बाद मंच का हवन-पूजन कर शुद्धिकरण करने के मामले ने अब राजनीतिक और कानूनी तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर एवं ग्रामीण के पदाधिकारियों ने कोतवाली गंगनहर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
प्रार्थना पत्र अनुसूचित जाति विभाग रुड़की के अध्यक्ष राजकुमार प्रधान और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अरविंद प्रधान द्वारा अलग-अलग कोतवाली प्रभारी को सौंपा गया।
“दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं” — राजेंद्र चौधरी
जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने कोतवाली परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए हैं। ऐसे में किसी भी नागरिक को छोटा या बड़ा नहीं माना जा सकता।
“हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे जी की जनसभा के उपरांत हवन-पूजन कर शुद्धिकरण करने की यह हरकत पूरे अनुसूचित जाति व जनजाति समाज का अपमान है। यह सीधे तौर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और दलित उत्पीड़न रोधी कानूनों का उल्लंघन है। कांग्रेस किसी भी प्रकार के भेदभाव में विश्वास नहीं रखती है और दलित समाज का यह अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
राजेंद्र चौधरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट एक जिम्मेदार पद पर हैं और राज्यसभा के सदस्य भी हैं। जब संसद में खुद राज्यसभा के उपसभापति व अन्य नेताओं द्वारा इस घटना की निंदा की गई है, तो महेंद्र भट्ट को भी सदन और अपने संवैधानिक पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए था।
“संकीर्ण मानसिकता वालों पर हो सख्त कार्रवाई” — फुरकान अहमद
कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने भी घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे केवल दलित समाज के बड़े नेता ही नहीं हैं, बल्कि देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह की ओछी और संकीर्ण मानसिकता का प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की भी इस मामले पर घेराबंदी की और एफआईआर दर्ज करने की मांग को पूरी तरह से उचित ठहराया।
ये प्रमुख कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
प्रदर्शन और तहरीर सौंपने के दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता गंगनहर कोतवाली में मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित नेताओं में:
वरिष्ठ नेता व विधायक: कलियर विधायक फुरकान अहमद, जिलाध्यक्ष रुड़की (ग्रामीण), प्रदेश महासचिव अरविंद प्रधान, राव शेर मोहम्मद, मुंफैत अली, मदनपाल बढ़ाना, डॉ. हरविंदर सिंह।
प्रमुख पदाधिकारी: हाजी नौशाद अहमद, नीरज सैनी, प्रणय प्रताप, संजय गुड्डू, सुभाष सैनी, सुनील शर्मा, यासमीन खान, बीना आनंद, आशीष चौधरी, ओवैस अंसारी, सुधीर चौधरी, राव मुन्ना, परवेज आलम, भूषण त्यागी, अंकित कुमार, सादिक, अनस आलम, नूर आलम अंसारी।
अन्य कांग्रेस जन: गौरव प्रधान, आशीष कश्यप, इरशाद मीर, भानु प्रताप, विकास त्यागी, मोनू, परविंदर कुमार, जगपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, सचिन, अतुल गौतम, राजवीर सिंह, गोपाल, मोहसिन गॉड, अमित मलिक, जिले सिंह, राजकुमार, सत्येंद्र शर्मा, विकास कुमार, अर्जुन कुमार, मनीष, विशाल सहगल, रवि सिंह, धर्मपाल जाटव, चारु पार्षद, जितेंद्र, उम्मीद गाजी, मकसूद हसन, नितिन सैनी, नवीन जैन, योगेश धीमान, राजकुमार, राशिद, सरवर अली, शराफत अली, राजीव, दानिश, जावेद, अब्दुल समद, सुशील कश्यप, विमल कुमार, मेला राम प्रजापति, रामपाल, राकेश, लियाकत अली, राजेंद्र कुमार, नासिर, मुस्तकीम, जसवीर प्रधान, सुभाष त्यागी, मोहित कुमार, नंद लाल, मिंटू कुमार

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की जनसभा के बाद मंच का शुद्धिकरण करने वाली असंवैधानिक घटना के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर एवं ग्रामीण द्वारा गंगनहर कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी और कलियर विधायक फुरकान अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस ओछी मानसिकता की कड़े शब्दों में निंदा की और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त मुकदमा दर्ज करने की आवाज उठाई।
#RoorkeeNews #UttarakhandCongress #MallikarjunKharge #CongressProtest #Roorkee #DalitRights #GanganagarThana #UttarakhandPolitics #JaiBhim #CongressImpex #HaldwaniIncident
आदि शामिल रहे।






