स्लग:पूर्व सैनिक की शिकायत पर एआरटीओ की कार्रवाई

दिल्ली चलने वाली टैक्सियों पर लगाए मनमाना किराया वसूलने के आरोप।
स्थान:लोहाघाट (चंपावत)
रिपोर्ट: गौरव व्यास
एंकर/विज्वल:लोहाघाट निवासी पूर्व सैनिक मयंक ओली के द्वारा दिल्ली चलने वाले टैक्सी चालको के द्वारा मनमाना किराया वसुली करने तथा सबसे आगे सीट में बैठने पर 2500 , बीच मे 2000 तथा सबसे पीछे सीट पर बैठने पर 1500 रुपए किराया लेने के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की ।पूर्व सैनिक ने कहा एक वाहन में अलग-अलग किराया सवारियो से लिया जा रहा है तथा टैक्सी में किराया सूची भी चस्पा नहीं की गई है उन्होंने कहा पूरे वाहन में एक ही किराया सवारियो से लिया जाए। मामले में जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी के द्वारा एआरटीओ चंपावत को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ चंपावत मनोज बगोरिया के द्वारा आज अपनी टीम के साथ लोहाघाट मे गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए वाहनों की जांच की और जिन वाहनों में किराया सूची चश्पा नहीं थी उन वाहनों का चालान किया गया। तथा सभी वाहन चालकों से अपने वाहनों में किराया सूची चश्पा करने के निर्देश दिए। एआरटीओ मनोज बगोरिया ने कहा परिवहन विभाग लगातार जिले में वाहनों की जांच कर रहा है तथा जिन वाहनों पर किराया सूची चश्पा नहीं है उनके चालान किए जा रहे हैं। तथा वाहन चालकों को किराया सूची लगाने सवारी से अधिक किराया न वसूलने सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मालूम हो पूर्व में भी किराए को लेकर टैक्सी चालकों के बीच विवाद हो गया था जिसमें कम किराया लेने पर एक टैक्सी चालक के गले में कुछ टैक्सी चालकों के द्वारा जूते की माला डाल दी गई थी।
बाइट ..मनोज बागोरिया एआरटीओ चंपावत






