#हरिद्वार/उत्तराखण्ड

संवाददाता – गौरव व्यास
स्लग – रक्षाबंधन पर स्वामी रामदेव का संदेश, बहनों से बंधवाई राखी; बोले- भेदभाव छोड़ एकता को दें मजबूती
एंकर – हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाया गया। योग गुरु स्वामी रामदेव ने बहनों से राखी बंधवाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने का पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देने का अवसर भी है।स्वामी रामदेव ने जाति, वर्ग और समुदाय के आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वेद की दृष्टि में सभी के लिए समानता का भाव है और स्त्री-पुरुष, जाति या समुदाय के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दलित, शोषित और वंचित वर्ग हो या ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य, किसी भी व्यक्ति का अपमान लोकतांत्रिक, संवैधानिक और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है।
राजनीतिक दलों को संदेश देते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि पक्ष और विपक्ष को भी आपसी वैमनस्य छोड़कर देशहित को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि राजनीतिक दल एक-दूसरे को राखी बांधकर संसद से लेकर सड़क तक लोकतंत्र, संविधान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सर्वोच्च रखने का संकल्प लें।
बाइट – स्वामी रामदेव,
योग गुरु






