🚨 हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 🚨 3 साल की मासूम बच्ची को चोट पहुंचाकर महिला से चेन छीनने वाला शातिर स्नैचर चढ़ा पुलिस के हत्थे। कनखल पुलिस ने आरोपी को अवैध तमंचे, कारतूस, बाइक और छीनी गई सोने की चेन के साथ किया गिरफ्तार। आरोपी का पहले भी रहा है लंबा आपराधिक इतिहास। #HaridwarPolice #OperationPrahar #KankhalPolice #CrimeUpdate #UttarakhandPolice #LawAndOrder #ChainSnatching #PoliceAction #SSPNavneetSingh #GauravVyas #UttarBharatiNews

3 साल की मासूम बच्ची को चोट पहुंचाकर महिला से चेन छीनने वाला शातिर स्नैचर चढ़ा पुलिस के हत्थे। कनखल पुलिस ने आरोपी को अवैध तमंचे, कारतूस, बाइक और छीनी गई सोने की चेन के साथ किया गिरफ्तार। आरोपी का पहले भी रहा है लंबा आपराधिक इतिहास।
#HaridwarPolice #OperationPrahar #KankhalPolice #CrimeUpdate #UttarakhandPolice #LawAndOrder #ChainSnatching #PoliceAction #SSPNavneetSingh #GauravVyas #UttarBharatiNews

(उत्तर भारतीय न्यूज / संवाददाता गौरव व्यास)
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कनखल पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली कनखल पुलिस ने आईटीआई जगजीतपुर के पास एक महिला से स्कूटी में लात मारकर सोने की चेन छीनने वाले अंतरराज्यीय शातिर स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक 315 बोर का अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है।
मासूम बच्ची हुई थी चोटिल, हरकत में आई पुलिस टीम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 20 सितंबर को गणपतिधाम फेस-3 (जमालपुर) निवासी महिला अपने घरेलू काम से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान लक्सर रोड स्थित आईटीआई जगजीतपुर के पास बाइक सवार बदमाश ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। स्कूटी न रोकने पर आरोपी ने चलती स्कूटी में जोरदार लात मार दी, जिससे महिला अपनी 3 वर्षीय पुत्री के साथ सड़क पर जा गिरीं। इस हादसे में मासूम बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई, जिसका फायदा उठाकर बदमाश महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी के आदेश पर कनखल थाना पुलिस ने मामला (मु0अ0सं0 367/26) दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना से घैराबंदी
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर मुख्य मार्गों तक सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। 25 सितंबर को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाला बाइक सवार आरोपी जमालपुर-जियापोता मार्ग की ओर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया और बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।
आदतन अपराधी है आरोपी, पूर्व में भी जा चुका है जेल
पुलिस की पूछताछ में आरोपी की पहचान कुलदीप कुमार (27 वर्ष) पुत्र बीरबल, निवासी ग्राम रघुनाथपुर (बिजनौर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से छीनी गई चेन व तमंचा बरामद हुआ। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर किस्म का अपराधी है और अकेले सफर करने वाली महिलाओं को अपना निशाना बनाता है। आरोपी के खिलाफ कनखल, रानीपुर और ज्वालापुर थानों में चोरी, डकैती व लूट के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2022 में भी कनखल पुलिस ने आरोपी को 5 सोने की चेन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। त्वरित अनावरण करने वाली पुलिस टीम की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।







